जिंदा बेटी का मृत्यु‎ भोज, पिता ने छपवाई शोक पत्रिका


परिवार की मर्जी के खिलाफ‎ जाकर बेटी ने लव मैरिज की तो परिजन इतने आहत हुए कि उन्होंने उसकी शोक पत्रिका ‎‎छपवा दी। पिता ने अपनी बेटी‎ प्रिया को मरा मानकर शोक पत्रिका‎ छपवाकर समाज में बांट दी और 13 जून को मृत्यु‎ भोज के लिए आमंत्रित किया। यह‎ मामला भीलवाड़ा के मंगरोप थाना क्षेत्र के‎ रतनपुरा गांव का है।

रतनपुरा गांव के रहने वाले भैरूलाल लाठी(जाट)‎ की बेटी प्रिया ने दांथल गांव के ‎लड़के कमलेश जाट से प्रेम विवाह किया है। बताया जा रहा है कि जब प्रिया नाबालिग थी‎ तब परिजनों ने उसका रिश्ता‎ बचपन में ही उस ‎लड़के से कर दिया था। दोनों परिवारों में विवाद के कारण‎ कुछ महीने पहले ही लड़की के‎ परिजनों ने वहां से रिश्ता तोड़कर‎ कांदा गांव में दूसरे लड़के से कर‎ दिया।‎


CATEGORIES
Share This