जयपुर में आज से सफाई का काम ठप


सफाई कर्मचारियों की भर्ती की मांग को लेकर जयपुर में एक बार फिर सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया। जयपुर नगर निगम ग्रेटर और हैरिटेज के 6 हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से आज शहर में सफाई का काम ठप हो गया। ये कर्मचारी पूरे प्रदेश में 30 हजार पदों पर भर्ती करने और उसमें वाल्मिकी समाज को प्राथमिकता देने की मांग कर रहे है।

सफाई कर्मचारियों के काम नहीं करने से आज शहर में कई जगह ओपन डिपो से कचरा नहीं उठा। सड़कों पर झाडू नहीं निकली और सफाई नहीं हुई। इसका ज्यादा असर कल से राजधानी की सड़कों पर दिखने को मिलेगा, जब पूरे दिन का कचरा सड़कों पर फैल नजर आएगा। हड़ताल के कारण चारदीवारी समेत कई जगहों पर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के हूपर भी नहीं चले। इधर सभी सफाई कर्मचारियों ने आज अपने-अपने वार्डो में प्रदर्शन भी किया।


CATEGORIES
Share This