SBI लॉकर से 40 लाख का सोना गायब










अजमेर के डिग्गी बाजार स्थित एसबीआई के लॉकर से चालीस लाख का सोना गायब होने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला ग्राहक ने दो बॉक्स रखे थे, जिसमें से एक बॉक्स खोलने पर नहीं मिला। धोखाधड़ी व चोरी के मामले में क्लॉक टावर थाने में मामला दर्ज कराया है।
नवाब का बेडा तुलसी भवन प्रभू मोहल्ला निवासी बैबी जैठमलानी पुत्री सुगनोमल सिन्धी ( 75) ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसको एसबीआई बैक डिग्गी बाजार अजमेर में लॉकर आवंटित है। जिसे 10 फरवरी 2023 को आपरेट किया था एंव आपरेट करने पूर्ण रुप से ताला लगाकर वापस बैंक से लौट आए। उसके उपरान्त 2 जून 2023 को लगभग 12 बजे बैक में लॉकर आपरेट किया तो लॉकर में रखे दो बॉक्स में से एक बॉक्स जिसमें सोना था, लॉकर से बॉक्स गायब था। एक बॉक्स लॉकर में ही उपलब्ध था। इसके बाद बैक मैनेजर को सूचना दी तो उन्होंने प्रार्थना पत्र देने को कहा।

