3 रुपए तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल-डीजल..










जयपुर
विधानसभा चुनाव में 6 महीने का ही वक्त बचा है। कांग्रेस का एक ही मिशन है- सरकार रिपीट करना। इसी मिशन को पूरा करने के लिए कांग्रेस सरकार हर वर्ग को साधने की कोशिश कर रही है।
हाल ही में दो दिन पहले सीएम गहलोत ने 100 यूनिट फ्री बिजली का दायरा और बढ़ा दिया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को राहत मिल सके। अब सामने आया है कि कर्नाटक की तर्ज पर राजस्थान में भी कांग्रेस चुनाव से पहले 5 बड़ी राहतें दे सकती है…
200 से 300 यूनिट तक फ्री बिजली
महिलाओं को 1500 से 2 हजार रुपए मासिक भत्ता
रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा
अन्नपूर्णा रसोई किट
पेट्रोल-डीजल 3 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता
CATEGORIES Bikaner Superfast News

