हत्या की धारा में मामला दर्ज



जिले के बूढादीत थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत पर पुलिस ने हत्या की धारा में मामला दर्ज किया है। मंगलवार शाम को युवक अपने गांव खेड़ा भोपाल से निकला था। अगले दिन 4 किमी किशनगंज गांव के एक मकान में अचेत हालात में पड़ा मिला था। उसके गले पर चोट के निशान थे। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। हत्या की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गांव के लोगों व मकान में मौजूद महिलाओं के बयान लिए।


CATEGORIES
Share This