हंगामे के चलते ग्रेटर निगम की बैठक स्थगित


हंगामे के चलते ग्रेटर निगम की बैठक स्थगित:अब 27 जून को होगी बैठक, बैठक में लगे मोदी-मोदी के नारें

जयपुर3 घंटे पहले
कांग्रेस पार्षद दल के नेता राजीव चौधरी व पार्षद विकास बारहठ आपस में उलझ गए। दोनों के बीच धक्का-मुक्की की नौबत आ गई।

ग्रेटर नगर निगम की साधारण सभा की बैठक आज अंत में हंगामे के चलते स्थगित हो गई। जिसके कारण विभिन्न जोन व वार्डों के विकास कार्य के लिए बजट राशि में वृद्धि के प्रस्ताव पर चर्चा पूरी नहीं हो सकी। यह बोर्ड की बैठक का अंतिम प्रस्ताव था। लेकिन इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बीजेपी व कांग्रेसी पार्षद आपस में उलझ गए। हंगामा बढ़ने पर मेयर सौम्या गुर्जर ने साधारण सभा की बैठक को स्थगित कर दिया। वहीं अब साधारण सभा की अगली बैठक 27 जून को होगी। इससे पहले आज की बैठक में 15 प्रस्तावों को चर्चा के बाद पास किया गया। वहीं दो प्रस्तावों को बोर्ड ने खारिज कर दिया। यह दोनों प्रस्ताव साल 2015-16 में निगम द्वारा करवाए गए कार्यों के बकाया भुगतान से जुड़े थे। आज की बैठक में पक्ष व विपक्ष के पार्षदों के बीच कई बार हंगामा देखने को मिला। बैठक में भाजपा पार्षदों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाए।


CATEGORIES
Share This