सीकर में पिकअप लूटकर भागे बदमाश


सीकर जिले के रानोली थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा रास्ते में पिकअप गाड़ी रोककर लूट का मामला सामने आया है l बदमाशों ने गाड़ी के आगे 3 बाइक लगाकर पिकअप चालक को रोक लिया और मारपीट कर पिकअप छीनकर फरार हो गए

पुलिस को दी रिपोर्ट में मनोहर गुर्जर (27) निवासी शोब ने बताया कि वह मंगलवार देर शाम को संगरवा से अपने घर जा रहा था l इस दौरान करीब 8 बजे के वह शोब के नजदीक पहुंचा तो अचानक से तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसकी गाड़ी के आगे फ़िल्मी स्टाइल में बाइक लगा दी जिसके कारण उसने गाड़ी रोक ली l गाड़ी रोकने के बाद बाइक सवार बदमाशों ने उसके साथ जमकर मारपीट की और उसकी पिकअप गाड़ी लेकर फरार हो गए


CATEGORIES
Share This