सरकारी ऑफिस में सुसाइड


बीकानेर के कलक्टरी परिसर में स्थित तहसीलदार कार्यालय में सहायक कर्मचारी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। घटना के बाद से तहसीलदार कार्यालय के कर्मचारी सकते में हैं और प्रशासनिक अमले में हलचल मची हुई है। अवकाश के दिन उसका शव यहां पंखे से लटका हुआ मिला था।

पवनपुरी में रहने वाला कालीचरण रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने घर से निकला था। वो बिना किसी को बताए तहसीलदार ऑफिस पहुंचा। यहां की चाबी उसी के पास रहती है। ऑफिस खोलकर उसके एक कमरे में पहुंचकर फंदा लगाकर लटक गया। ऑफिस खुला देखकर किसी अंदर जाकर देखा तो कालीचरण लटक रहा था। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने मृत घोषित कर दिया गया। सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन भी की है। कालीचरण ने किन कारणों से फांसी लगाई, ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। खासकर सुबह दिन में ऑफिस आकर इस तरह का कदम उठाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


CATEGORIES
Share This