श्रीबालाजी थाना क्षेत्र का मामला



नागौर

नाबालिग का अपहरण कर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में श्रीबालाजी पुलिस ने दो आरोपियों को अलाय सरहद से दस्तयाब किया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने 16 मार्च को नाबालिग के साथ उपस्थित होकर रिपोर्ट दी थी कि उनके छोटे भाई की पुत्री परिवार के साथ ढाणियों में निवास करते हैं।

15 अगस्त 2022 को बालिका स्कूल से ढाणी आ रही थी तो रास्ते में रविन्द्र बिश्नोई निवासी अलाय वाले ने रोक कर गलत काम करने के लिए कहा तथा फोटो खींचे। इसके बाद बालिका को रविन्द्र फोन करता रहता था। 14 मई को आरोपी ने नाबालिग को फोन करते हुए कहा कि कल दोपहर रोड पर मुझसे मिलने आना, इस पर बालिका ने मना कर दिया।

15 मई दोपहर करीब 1 बजे फिर फोन आने व बालिका को बुलाने पर वह चली गई, जब वह पहुंची तो अलाय की तरफ से एक सफेद रंग की काले शीशों की फॉरच्यूनर गाड़ी राकेश पंवार जो आरोपी रविन्द्र के काका चला रहा था।

गाड़ी में बैठा रविन्द्र बालिका को जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर ले गया और आगे सुनसान खेत में ले जाकर आरोपियों ने गाड़ी के अन्दर ही बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलाय निवासी आरोपी रविंद्र विश्नोई व सीताराम उर्फ राकेश विश्नोई निवासी विश्नोई बास अलाय को दस्तयाब किया है। इधर, उक्त सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में दोनों पक्षों में समझौता करवाने के प्रयास की भी जानकारी सामने आई है, मगर वो हो नहीं पाया।


CATEGORIES
Share This