रुपए चेंज कराने के बहाने लूट










रूपए चेंज कराने के बहाने बदमाश किरयाना की दुकान से गल्ले में से हजारों रुपए निकालकर फरार हो गए l दुकानदार ने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा भी किया लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए l घटना सीकर जिले के फतेहपुर की है l
पुलिस को दी रिपोर्ट में परताराम (58) निवासी ताजसर फतेहपुर ने बताया कि वह अपनी दुकान खोलकर पड़ोसी दुकानदार जगवीर के पास चाय पीने के लिए चला गया l दुकान पर उसका 8 साल का पोता राकेश कुमार बैठा हुआ था l इस दौरान दुकान पर दो व्यक्ति आए और उसके पोते राकेश कुमार से 500 रुपए चेंज करने के लिए कहने लगे l जब राकेश ने उन्हें रुपए देने के लिए गल्ला खोला तो बदमाश गल्ले में से 40 हजार 800 रुपए निकाल कर फरार हो गए l
इस घटना के बाद दुकानदार व आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन बदमाश भागने में कामयाब हो गए l फिलहाल सदर फतेहपुर थाना पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है l

