रिटायर्ड ASP के घर चोरी का आरोपी गिरफ्तार


अजमेर में रिटायर्ड एडिशनल एसपी के घर चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रिटायर्ड अधिकारी के घर पर ही पूर्व में नौकरी करता था। जिसने मकान खाली देख प्रवेश किया और लॉकर से 6 तोला सोना और 20 हजार रुपए नगदी चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी से कुछ जेवरात बरामद किए है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर 1 दिन के रिमांड पर लिया गया है। जिससे अन्य जेवरात और नगदी बरामद की जाएगी


CATEGORIES
Share This