राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी द्वारा पुछताछ के बाद हरकत की तैयारी










लॉरेंस के गुर्गे के पास शुक्रवार को एक अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस मिले हैं। आरोपी के खिलाफ मंडोर थाना पुलिस ने भोजासर थाने में केस दर्ज कराया है। दो दिन पहले आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने पूछताछ के लिए बुलाया था। इस दौरान उन्हें कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले थे।
एनआईए ने बुधवार को देशभर में एक साथ रेड देकर आरोपियों की धरपकड़ की थी। जोधपुर ग्रामीण के भोजासर हाल मंडोर के 8 मील से कुख्यात अपराधी लॉरेंस विश्नोई के गुर्गे को पकड़कर थाने लाई थी। जहां उससे कई घंटों तक चली पूछताछ के बाद छोड़ दिया, लेकिन उसका मोबाइल जब्त कर ले गए।
इसके अलावा पीपाड़ शहर में भी एक युवक से पूछताछ की। एनआईए की टीम मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र में लॉरेंस के गुर्गे अरविंद विश्नोई को सुबह 6 बजे उसे घर से पकड़ कर ले गई और थाने में पूछताछ की
CATEGORIES Bikaner Superfast News

