राजस्थान में लॉरेंस गैंग के ठिकानों पर NIA की रेड


 

जयपुर

राजस्थान में बुधवार सुबह से जयपुर, चूरू ,अलवर ,हनुमानगढ़, गंगानगर सहित अन्य शहरों में एनआईए टीम की दबिश जारी है।

इस दौरान टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई सहित अन्य गैंगस्टर के ठिकानों पर छापेमारी की। बड़ी मात्रा में अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं।

वहीं, श्रीगंगानगर के सादुलशहर में छापेमारी के दौरान गलत घर में घुसी एनआईए की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। गलती का अहसास होते ही अधिकारियों ने लोगों से माफी मांगी और तुरंत वहां से रवाना हो गए।

सादुलशहर में एक दूसरी जगह एनआईए की टीम गैंगस्टरों से जुड़े तीन लोगों से पूछताछ कर रही है। एक को डिटेन भी किया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों से बंद कमरे में पूछताछ की जा रही है।

अलवर के बहरोड़ में भी हिस्ट्रीशीटर विक्रम लादेन के घर टीम पहुंची है। लादेन मोस्टवांटेड अपराधियों की लिस्ट में शामिल है।

देश भर में एक्शन

राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, एमपी सहित देश के अलग-अलग राज्यों में भी एनआईए की टीम रेड कर रही है।

राजस्थान सहित कुल 7 राज्यों में यह कार्रवाई चल रही है। एनआईए से मिली जानकारी के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा के करीबियों पर छापेमारी की गई है।


CATEGORIES
Share This