महाराष्ट्र से तस्कर को भागने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार










महाराष्ट्र पुलिस कस्टड़ी से महाराष्ट्र से बाड़मेर के तस्कर को भगा ले जाने वाले कौशलाराम गैंग के तीन आरोपियों को बाड़मेर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने दो लग्जरी गाड़ियों को जब्त किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मुंबई पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। वहीं गैंग मुखिया कौशलाराम ने भगाने की पूरी प्लानिंग की थी। इस पर क्राइम पुलिस जयपुर ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
दरअसल, बाड़मेर पुलिस ने 13-14 अप्रैल को रमणिया सरहद में हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओमाराम पुत्र किशनाराम निवासी सियोलों की ढाणी निवासी भोजासर के साथ पांच अन्य को गिरफ्तार कर डोडा से भरी तीन स्कार्पियो जब्त की थी। ओमाराम उर्फ ओमप्रकाश कौशलाराम सिडिंकेट का राईट हैंड है। इसकी जांच करने पर तीनों स्कार्पियो चोरी की होना सामने आया। इसमें एक स्कॉर्पियो मुंबई, एक बैंगलुरु व एक अन्य से चोरी कर लाई गई थी। मुंबई के जिले नंदुरबार से 2022 में चोरी हुई स्कॉर्पियो के मामले में मुंबई पुलिस बालोतरा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर वहां लेकर गई थी। जहां पर कोर्ट में पेश करने के बाद दो दिन का पीसी रिमांड लिया गया।

