महरिया का खड़गे को इस्तीफा


पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया आज राजधानी जयपुर में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेजा है। यह इस्तीफा महरिया ने अपने टि्वटर हैंडल पर भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार घोषणापत्र के वादे भूल चुकी है। ऐसे में प्रदेश का किसान और युवा खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है।

मल्लिकार्जुन खड़गे को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने लेटर लिखा है कि मेरे द्वारा कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के पश्चात असंख्य कार्यकर्ताओं के साथ जमीनी स्तर पर जी-तोड़ मेहनत की गई। जिसके परिणाम स्वरूप सीकर में पिछले चुनाव में सभी 8 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी को सफलता प्राप्त हुई और प्रदेश में कांग्रेस नीत सरकार का गठन हुआ।

हमारे द्वारा किसान व नौजवान को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर विश्वास दिलाने का प्रयास किया गया कि कांग्रेस नीत सरकार का गठन होने पर कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषणा पत्र में किए गए वादे शत प्रतिशत पूरे किए जाएंगे।


CATEGORIES
Share This