बुजुर्ग महिला के मकान में चोरी










अकेली रह रही महिला के मकान में चोरों ने धावा बोल दिया और चोर मकान से हजारों रुपए का कैश व सोने-चांदी के कीमती जेवरात चुराकर फरार हो गए l महिला मकान में सोती रही, चोरों ने उसे जरा भी भनक नहीं लगने दी l घटना सीकर जिले के पाटन थाना क्षेत्र की है l
पुलिस को दी रिपोर्ट में महेश कुमार यादव (40) निवासी ढाणी झोझूवाला तन बल्लुपुरा ने बताया कि ढाणी स्थित पुराने मकानों में उसकी बुजुर्ग माता ग्यारसी देवी अकेली रहती है l रात्रि के समय चोर पुराने मकानों का ताला तोड़कर अंदर घुस गए l उसकी बुजुर्ग माता सो रही थी l चोरों ने धीरे-धीरे लोहे की रॉड से अलमारियों के ताले तोड़ने शुरू कर दिए l चोरों ने इसकी जरा भी भनक महिला को नहीं लगने दी और महिला आराम से सोती रही l
CATEGORIES Bikaner Superfast News

