बिग बॉस फेम गौरी नागौरी को पीटा, टीम पर हमला










अजमेर
बिग बॉस फेम और फेमस डांसर गौरी नागौरी पर हमले का मामला सामने आया है। इस दौरान उनकी टीम पर भी हमला कर बाउंसर और मैनेजर के सिर फोड़ दिए। इस हमले में नागौरी के साथ भी मारपीट हुई है।
गौरी नागौरी का ये भी आरोप है कि जब वह पुलिस थाने पहुंची तो उसकी शिकायत दर्ज करने के बजाय उसके साथ सेल्फी लेने लगे और इसके बाद घर का मामला कहकर रवाना कर दिया। जबकि पुलिस का कहना है कि ये सारे आरोप झूठे हैं और शिकायत देंगे तो मामला दर्ज कर लेंगें।
इसको लेकर गौरी ने अपने इंस्टा पर भी फोटो और वीडियो अपडेट करते हुए मदद की गुहार लगाई है।
मामला अजमेर के गेगल थाना क्षेत्र में 22 मई की रात करीब 2 बजे का है। इस मारपीट में उनके स्टाफ को भी चोट लगी है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

