बाइक रोककर की लूट


सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में बाइक रोककर एक व्यक्ति से लूट करने का मामला सामने आया है l आरोपियों ने बाइक सवार की जमकर पिटाई की और उसे बेहोश कर जंगल में ले गए l जहां से आरोपी उसकी बाइक, मोबाइल व कैसे छीन कर फरार हो गए l

पुलिस को दी रिपोर्ट में शोकीन (28) निवासी वार्ड नंबर 2 अकबरी मस्जिद, लक्ष्मणगढ़ ने बताया कि वह अपने घर से घरेलू सामान लेने के लिए जा रहा था l इस दौरान जब वह स्टेडियम के पास पहुंचा तो 3 बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली l इसके बाद बदमाशों ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया जिसे वह मौके पर ही बेहोश हो गया l बाद में आरोपी उसे खटीकान प्याऊ से जंगल में ले गए l जंगल में ले जाकर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब से 80 हजार कैश निकालकर व उसका मोबाइल, बाइक छीनकर फरार हो गए


CATEGORIES
Share This