प्रेमी से शादी करने के आड़े आया पति, मर्डर किया










बाड़मेर जिले के बाखासर थाना इलाके के गुमशुदा युवक का शव माउंट आबू की पहाड़ियों से बरामद करने के तीन दिन बाद पुलिस ने शनिवार को मर्डर का खुलासा किया है। युवक की पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को कोर्ट पेश किया। युवक की पत्नी को जेल भेज दिया। वहीं पत्नी के प्रेमी व उसके साथी का 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवक की पत्नी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। पति को बीच रास्ते से हटाने के लिए मर्डर किया है
CATEGORIES Bikaner Superfast News

