पत्नी की वजह से पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर










जोधपुर पुलिस का मोस्ट वांटेड और 1 लाख रुपए का इनामी आरोपी अजय पाल सोमवार देर रात गुजरात के सूरत से पकड़ा गया। आरोपी को पुलिस टीम मंगलवार सुबह जोधपुर लेकर पहुंची
बदमाश अजयपाल ने दो साल पहले दिनदहाड़े पुलिस कस्टडी में एक कैदी की हत्या की थी। और, वह पैरोल पर बाहर आने के बाद पांच साल से फरार चल रहा था।
इतने सालों से फरार चल रहा आरोपी अपनी पत्नी की वजह से पकड़ में आया। वह भरूच से सूरत भागने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही टीम ने बीच हाईवे पर बस को रुकवा आरोपी को गिरफ्तार किया।
पकड़े जाने पर आरोपी ने बताया कि उसने जैसलमेर जेल में बंद एक आरोपी की भी सुपारी ले रखी थी लेकिन इससे पहले ही वह पकड़ा गया
CATEGORIES Bikaner Superfast News

