नोखा में चोरों ने दुकानों के ताले तोड़े










शनिवार रात नोखा थाना क्षेत्र के रोड़ा गांव में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मनोज कठातला दुकान में रात एक से डेढ़ बजे के बीच चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान के ताले तोड़कर दुकान के गल्ले से 70 हजार रुपये नगदी और खुदरा सामान लेकर फरार हो गए। इसके साथ ही सागरलाल और रूपाराम के दुकानों के भी ताले तोड़े। जहां चोरों को ज्यादा कुछ नहीं मिला। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोर को पकड़ लिया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

