धौलपुर की एसीबी टीम ने की कार्रवाई


प्रारंभिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई धौलपुर एसीबी की ओर से की गई है। एडीईओ सुनील कुमार अग्रवाल पुत्र प्रकाश चंद्र अग्रवाल निवासी गिरीश कॉलोनी भरतपुर, हाल जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक मुख्यालय भरतपुर ने एक शिक्षक से वेतन वृद्धि के संशोधित आदेश निकालने की एवज में 8 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत परिवादी शिक्षक ने जयपुर एसीबी को की, जयपुर से शिकायत को धौलपुर एसीबी को भेजा गया।


CATEGORIES
Share This