धानमंडी क्षेत्र से 4520 अवैध पेट्रोलियम जब्त










जिला प्रशासन द्वारा अवैध पेट्रोलियम पदार्थ के व्यापार की रोकथाम को लेकर जिला रसद अधिकारी प्रथम नरेश बुनकर के नेतृत्व में बुधवार रात कार्रवाई की गई। शहर के धानमंडी इलाके में अवैध से पेट्रोलियम भंडारण करके उसे बेचा जा रहा था। जबकि यह आबादी क्षेत्र है जहां इतनी बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ रखने से बड़ा खतरा हो सकता था
धान मंडी पुलिस टीम द्वारा यह संयुक्त कार्रवाई की गई। मौके से अवैध रूप से भंडारित कुल 23 ड्रमों में 4520 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ को टीम द्वारा मौके पर जब्त किया गया। डीएसओ ने बताया कि कलेक्टर ताराचंद मीणा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। मामले में अब आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने की कार्रवाई की जा रही है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

