दो साल बाद चोरी का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार


अजमेर में दो साल पहले एक मकान में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। परिवार मायरे भरने गया था और दोनों ने सूने मकान के ताले तोड़कर वारदात अंजाम दी। वे यहां से जेवरात-नकदी भी ले गए। पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है

चौरसियावास निवासी फिरोज खान पुत्र हमीद खान ( 21) ने क्रिश्चयनगंज थाने में मामला दर्ज कराया था कि 15 अप्रैल 2021 को उसके घर के ताले तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात अंजाम दी। फिरोज ने बताया था कि वह अपनी बहिन के ससुराल ग्राम अडवानिया-मसूदा में शादी का प्रोग्राम के प्रोग्राम में मायरा भरने के लिए परिवार सहित गए थे। सुबह चार बजे जब मायरा भरकर लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। जब अन्दर जाकर देखा तो अलमारी के लॉक तोड़कर जेवरात नकदी चुराने की बात पता चला।

चोर यहां से चांदी के जेवर कडिया, आंवले, बाजू, सतलडा सोने की जोडी कान का बालिया, नाक की बालियां, 1/2 तोला का कान के पते , शादी की आंदली की 5 माला जिसमें 2500- 2500 के नोट लगे हुए थे। ले गए। चोर यहां रखी सब्जी भी खाकर गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लेकिन बीते सालों से चोर पकड़ में नहीं आए। अब दो साल बाद पुलिस ने दोनों चोरों को पकड़ लिया। इसमें एक चोरसियावास निवासी साजन चीता है, जिसके खिलाफ पहले से पांच मुकदमे दर्ज है। दूसरा मसाणिया पीसांगन निवासी हीरा रावत है, जिसके खिलाफ भी नौ मुकदमे दर्ज है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।


CATEGORIES
Share This