देवरी गांव में कैनरा बैंक की शाखा में लगी आग


मकराना उपखण्ड क्षेत्र के देवरी गांव स्थित कैनरा बैंक शाखा भवन में रविवार देर रात को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। फिलहाल शॉर्ट सर्किट को आगजनी का कारण माना जा रहा है। आग पर देर रात्रि 11 बजे काबू पाया जा सका। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। हर किसी ने आग बुझाने का प्रयास किया और बैंक स्टाफ सहित दमकल और पुलिस को सूचना दी।


CATEGORIES
Share This