तलवार से ताबड़तोड़ वार कर महिला की हत्या


कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में तलवंडी इलाके में एक रिश्तेदार ने घर में घुसकर महिला की हत्या कर दी। जो महिला के बात नहीं करने से नाराज था। देर रात तलवार लेकर घर में छिप गया। फिर महिला पर एक के बाद एक तलवार से हमला कर दिया। महिला ने खुद को बचाने की कोशिश की। दोनों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। हमले में महिला के पेट व पैर में तलवार की चोट लगी। आरोपी भी चोटिल हुआ

घर में मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। घायल महिला को इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया। खून ज्यादा बहने से भावना गौतम (52) की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है

डीएसपी अमर सिंह ने बताया- रिश्तेदार तलवार लेकर मकान में घुसा था। जिसे परिवार के सदस्यों में पकड़कर पुलिस को सौंपा है। शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। फिलहाल कारण सामने नहीं आए हैं


CATEGORIES
Share This