चोरी के बढ़ते मामलों के बाद पुलिस ने बढ़ाई गश्त:5 टीमों का किया गठन










लगातार हो रही चोरियों के बाद नोखा पुलिस ने चोरी की घटनाओं को लेकर रात्रि गश्त की विशेष कार्य योजना बनाई है। देर रात तक गांवों में पुलिस द्वारा ग्रामीणों से वार्ता कर जागरूक किया जा रहा है। वहीं नोखा पुलिस द्वारा गुरुवार रात में गश्त के लिए 5 टीम गठित कर 30 जवानों को तैनात किया है। पांचों टीमों की मॉनिटरिंग नोखा थानाधिकारी के द्वारा की जा रही है।
थानाप्रभारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि नोखा सर्किल में चोरी की घटनाएं बढ रही है। जिसके बाद से रात्रि गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया है। कस्बे में 30 से अधिक जवानों को रात्रि गश्त पर तैनात किया गया है। विशेष टीम को हथियारों के साथ तैनात किया है। रात्रि गश्त कर रहे जवानों की बारी-बारी से मॉनिटरिंग के लिए वे खुद चेकिंग कर रहे है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

