केंद्रीय मंत्री गडकरी आज बीकानेर में


केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज एक दिवसीय दौरे पर राजस्थान आ रहे हैं। गडकरी सुबह 11 बजे हनुमानगढ़ में राजस्थान राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का शिलान्यास/राष्ट्र को समर्पण करेंगे और इसके बाद विशेष विमान से बीकानेर के बीएसएफ हेडक्वार्टर पहुंचेंगे। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी उनके साथ रहेंगे। गडकरी यहां अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस हाइवे का निरीक्षण करेंगे, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीकानेर आकर इसका उद्घाटन करेंगे


CATEGORIES
Share This