आपसी रंजिश में युवक पर फायर










आपसी रंजिश के चलते गुरुवार शाम को दोस्तों के साथ खड़े एक युवक पर गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक के पैर में दो व हाथ में एक गोली लगी। इसके बाद बदमाशों ने सरियों व डंडों से युवक की बुरी तरह पिटाई की। जिससे उसके पैर में कई फ्रेक्चर आए है। वहीं युवक को बचाने के लिए बीच में आया एक दोस्त भी घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद एएसपी चंचल मिश्रा सहित प्रताप नगर पुलिस मौके पर पहुंची। और घायल को महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए हॉस्पिटल के बाहर पुलिस का भारी जाप्ता तैनात किया गया। इधर, घायल के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप था कि हमलावरों के खिलाफ घायल युवक ने डेढ़ महीने पहले प्रताप नगर थाने में शिकायत कर रखी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

