आज का राशिफल










मेष – THREE OF PENTACLES
यदि किसी काम को आप अकेले पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो दूसरों से मदद ले सकते हैं, दूसरों के सुझाव के अनुसार काम करने की कोशिश करें। सेहत में आ रहे बदलाव के कारण तनाव हो सकता है। निराशा की वजह से महत्वपूर्ण बातें नजरअंदाज न हों, इस बात का ध्यान रखें
वृषभ – THE STAR
खुद में क्या बदलाव करना है, इस बात पर ध्यान दें। घर पर लोगों का आना-जाना बना रहेगा। जीवन में कई बदलाव हो सकते हैं, इनके लिए खुद को तैयार रखने की आवश्यकता है। अचानक से घटने वाली घटनाओं की वजह से निराशा और क्रोध बढ़ सकता है।
मिथुन – STRENGTH
इच्छाशक्ति को बढ़ाने की कोशिश करें। तभी परिस्थिति में बदलाव हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों का असर आप पर हो सकता है, इस कारण निराशा बढ़ सकती है। लोगों की आलोचनाओं की वजह से आपका विश्वास कमजोर हो सकता है। जिन बातों में आपको सफलता नहीं मिली है, उनसे संबंधित चर्चा न करें।
कर्क – FOUR OF WANDS
परिवार के साथ मिलकर खुशियां मनाई जा सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करें। जितना अधिक आप लोगों के साथ जुड़े रहेंगे, उतनी आसानी से निराशा दूर हो सकती है और लक्ष्य के लिए नई ऊर्जा मिल सकती है। कुछ लोग आपके साथ रिश्ते सुधारने के लिए प्रयत्न करेंगे
सिंह – THE TOWER
जिस व्यक्ति पर आप निर्भर हैं, उस व्यक्ति का साथ छूट सकता है। इस कारण समस्याएं बढ़ सकती हैं। स्थिति को पूरी तरह से नकारात्मक न समझें। इस अनुभव के जरिए आप गलत संगत से बच सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास न करें। आगे चलकर सही लोगों का चुनाव करना आपके लिए संभव हो सकता है
कन्या – QUEEN OF SWORDS
पुरानी बातों को छोड़कर नई बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें। पुरानी बातों के कारण भावनात्मक उतार-चढ़ाव आ सकता है। जिन बातों में आपने बदलाव नहीं किया है, फिलहाल उनके बारे में न सोचें। आर्थिक स्थिति जैसी है, वैसी रहेगी। कुछ दिनों के बाद फायदा मिल सकता है
तुला – THREE OF SWORDS
पैसों के कारण बनी समस्या दूर करना आपके लिए संभव होगा, लेकिन पुरानी बातों को पूरी तरह से छोड़ने की आवश्यकता है। जिन लोगों से मदद प्राप्त हो रही है, उन लोगों के विचार और वर्तमान परिस्थिति पर ध्यान दें। एक-दूसरे के साथ समझौता करके निर्णय लें।
वृश्चिक – TEMPERANCE
आपके व्यक्तित्व में अचानक बड़ा और सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। जिसकी वजह से हर एक बात को बदलने की कोशिश करेंगे। अन्य लोगों के विचारों को समझने की कोशिश करें, एक-दूसरे के साथ के संबंध सुधरते हुए नजर आएंगे
धनु – SIX OF PENTACLES
किसी अनजान व्यक्ति के साथ लेन-देन करने से बचें। यदि आप किसी व्यक्ति को उधार दे रहे हैं तो ये पैसा वापस मिलने की संभावना कम है। जब तक व्यक्ति की परख नहीं होती, तब तक अपनी योजनाएं गुप्त रखें। फिलहाल कई लोग अपने फायदे के लिए आप से जुड़ने की कोशिश करेंगे।
मकर – PAGE OF CUPS
लोगों के लिए नाराजगी न रखें। दूसरों के बर्ताव को बदला नहीं जा सकता, लेकिन यदि आप अपने ही विचारों में बदलाव करते हैं तो तकलीफों से छुटकारा प्राप्त हो सकता है। आर्थिक समस्या दूर करने के लिए सही रास्ता मिल सकता है। पैसों का इस्तेमाल ठीक से करें। सतर्कता रखें।
कुंभ – NINE OF CUPS
आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए खुद के विचार बदलने की आवश्यकता है। किसी समस्या के लिए आप खुद को ही दोष देते हैं, इस कारण खूबियां नजरअंदाज हो जाती हैं। ये बात कार्यक्षमता कम करती है और साथ में आपके आसपास नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है।
मीन – NINE OF PENTACLES
योजना बनाने से पहले दूरदृष्टि रखें। जब तक आप वर्तमान में लिए निर्णय के परिणाम को नहीं समझते हैं, तब तक किसी भी बात को अमल में न लाएं। अभी का समय आपको जीवन में स्थिरता दिलाने वाले अवसर देगा। इसका फायदा जरूर उठाएं। जिन बातों से संबंधित चिंता हो रही है, उन्हें बदलने का मौका मिल सकता है।

