आज का राशिफल










मेष – THREE OF CUPS
दिन की शुरुआत में व्यर्थ कामों में वक्त बर्बाद हो सकता है। परिस्थिति जितनी नकारात्मक दिख रही है, उतनी नकारात्मक नहीं है। निश्चिंत होकर केवल अपने कामों पर ध्यान दें। जो लोग आपका नुकसान करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें पराजित कर पाना संभव हो सकता है।
वृषभ – PAGE OF WANDS
जीवन में नयापन लाने की कोशिश करें। एक जैसे काम और एक जैसी दिनचर्या की वजह से उत्साह खत्म हो सकता है। दूसरों की आलोचनाओं की वजह से भावनात्मक तकलीफ हो सकती है। लोगों की अपेक्षाओं का बोझ खुद पर न बनने दें
मिथुन – SIX OF CUPS
कुछ बातें आपके मन के विरुद्ध हो सकती हैं। फिर भी अपने निश्चय पर डटे रहें। तय की गई योजना पर काम करना आपके लिए संभव हो सकता है। काम करें, फल की इच्छा न रखें। आपके प्रयत्न सफलता दिला सकते हैं, हालात बदलाव हो सकता है
कर्क – SEVEN OF CUPS
अनजाने डर की वजह से काम में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। खुद में बदलाव करने की कोशिश करनी पड़ सकती है। अपने आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएं। व्यक्तिगत जीवन बदल सकता है। जिन लोगों ने आपके साथ गलत बर्ताव किया है, उनके लिए प्रतिशोध की भावना न रखें। फिलहाल क्रोध से बचना होगा।
सिंह – KNIGHT OF SWORDS
किसी एक बात पर टिके न रहें। खुद के लिए चिड़चिड़ापन हो सकता है। अपनी चंचलता पर काबू बनाए रखें। किसी एक काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज कोई जरूरी काम पूरा नहीं होगा, इस कारण खुद के लिए नाराजगी हो सकती है
कन्या – TWO OF SWORDS
फिलहाल भविष्य के बारे में विचार न करें। वर्तमान से जुड़ी बातों पर ध्यान दें। अपेक्षा के अनुसार लोगों से मदद न मिलने से नाराजगी हो सकती है। महत्वपूर्ण बातों के लिए अन्य लोगों पर निर्भर न रहें। कुछ लोगों के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं। आपके जीवन में दूसरों की दखलंदाजी बढ़ सकती है।
तुला – TEN OF WANDS
कई प्रयत्नों के बाद जिन कामों में आपको प्रगति प्राप्त हुई है, उनमें स्थिरता लाने की कोशिश करें। नए काम की शुरुआत सोच-समझकर ही करें। अपनी परिस्थिति के लिए अन्य लोगों को जिम्मेदार ठहराएंगे तो विवाद हो सकता है। जिन लोगों का साथ प्राप्त हो रहा था, वह मिलना बंद हो सकता है, इस कारण अकेलापन बढ़ सकता है।
वृश्चिक – SEVEN OF WANDS
जब तक आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार नहीं होता है, तब तक किसी भी नए काम में निवेश न करें। पैसों से संबंधित अधिकतर निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। इसलिए जिस निर्णय में कम रिस्क है, केवल उस पर ध्यान दें। आपके द्वारा लिए गए निर्णय के कारण परिवार में चिंता बढ़ सकती है
धनु – JUDGEMENT
कोई निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों के साथ चर्चा जरूर करें। पिछली गलतियां बार-बार दोहराने से नुकसान हो सकता है। परिस्थिति को आप केवल खुद के नजरिए से देख रहे हैं, अन्य लोगों का पक्ष समझना रहेगा। ये बात आपकी समस्याओं को कम कर सकती है।
मकर – TWO OF WANDS
अपने काम में आप पारंगत हैं और जिन कामों में आप कमजोर हैं, उनका अवलोकन करके ही कोई बड़ी जिम्मेदारी स्वीकार करें। बड़ी सफलता मिल सकती है। जीवन में डिसिप्लिन और फोकस बनाए रखें। परिचित व्यक्ति से मिली मदद के कारण अटकी हुए कामों को आगे बढ़ाना संभव होगा
कुंभ – NINE OF SWORDS
काम की जानकारी होने के बाद भी खुद में बदलाव न करने से नुकसान हो सकता है। तनाव की वजह से सेहत भी खराब हो सकती है। परिस्थिति आपके खिलाफ नहीं है, लेकिन आपके गलत काम के कारण समस्या बढ़ सकती है। अपनी जिम्मेदारी और काम के लिए गंभीर रहें।
मीन – QUEEN OF PENTACLES
समय और पैसा दोनों का उपयोग ठीक से करें। कुछ कामों में पैसों को महत्व देकर लोगों से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। गलत व्यवहार के कारण एक-दूसरे के लिए नाराजगी हो सकती है। दूसरों के साथ संबंध बनाए रखना इस समय कठिन है, लेकिन संयम से नुकसान को टाल सकते हैं।

