आज का राशिफल










मेष – TEN OF PENTACLES
परिवार के लोगों के विचारों पर ध्यान दें। परिवार की बातें सुनकर कोई निर्णय लेंगे तो बेहतर रहेगा। स्वभाव में लचीलापन रखें, जो बातें आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, उनके लिए अपने काम में बदलाव करना पड़ सकता है।
वृषभ – FOUR OF PENTACLES
बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की वजह से जीवन में कई बदलाव आएंगे। व्यक्तिगत जीवन में सुधार करने के लिए और प्रयत्न करने की जरूरत है। जिन कामों में आपने गलती की है, उन्हें सुधारने का मौका मिल सकता है। फिलहाल केवल खुद पर ध्यान रखें। आपके गलत विचारों की वजह से नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें।
मिथुन – PAGE OF CUPS
आपको मिलने वाले अवसर का सही तरीके से उपयोग करें। जिन लोगों के साथ आपको करीब महसूस करते हैं, उनके साथ गलत व्यवहार न करें। आपके द्वारा कुछ बदलाव किए जा रहे हैं, जो आगे चलकर तकलीफ बढ़ा सकते हैं। जो निर्णय आपके लिए सही है, वह भले ही वह कितना भी कठिन हो, केवल उस पर टिके रहना आपके लिए जरूरी होगा।
कर्क – THE HIGH PRIESTESS
जीवन के अलग पहलुओं में संतुलन बनाए रखें। जो आपकी और परिवार के लोगों की अपेक्षाएं हैं, उनमें काफी अंतर है। इस कारण दिक्कतें हो सकती हैं। आप जीवन संबंधी बड़े निर्णय ले पाएंगे। शुरुआत में अगले कुछ दिनों तक मानसिक तकलीफ हो सकती है, लेकिन सही बातों पर आप ध्यान दे पाएंगे।
सिंह – TWO OF PENTACLES
काम की गति बढ़ने से पहले विचारों में स्पष्टता लाने की जरूरत है। बार-बार निर्णय बदलने की वजह से प्रयत्नों में सतर्कता रखें। आध्यात्मिक बातों से भावनाओं पर काबू करना आपके लिए संभव हो सकता है। पैसों की चिंता न करें। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए किसी व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है
कन्या – THE MOON
तकलीफें बढ़ने की संभावना है। यदि किसी व्यक्ति के द्वारा बोली गई बातों का असर आप पर हो रहा है तो फिलहाल उस व्यक्ति के सामने महत्वपूर्ण चर्चा न करें। यात्रा संबंधी लिए निर्णय की वजह से अन्य बातों में बदलाव हो सकता है। फिलहाल जीवन में भागदौड़ बढ़ती हुई नजर आ रही है।
तुला – FOUR OF WANDS
परिवार के किसी सदस्य के निर्णय के कारण खुशियों मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति सुधरती हुई नजर आ रही है। जीवन शैली में अचानक बड़ा बदलाव करने की कोशिश न करें। अपेक्षा के अनुसार लाभ प्राप्त करना आपके लिए संभव हो सकता है। केवल संयम बनाए रखें। सही दिशा में काम करें
वृश्चिक – THE EMPRESS
पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करते समय नई समस्या न बने, इस बात का ध्यान रखें। लोगों के आपस में बढ़ रहे विवाद के कारण आपको चिंता हो सकता है। किसी भी चिंता के कारण आपके काम पर असर न हो, इस बात ध्यान रखें। आपकी इच्छा शक्ति बढ़ती हुई नजर आएगी, जो काम पर फोकस बनाए रखने के लिए सही साबित हो सकती है।
धनु – THREE OF SWORDS
परिस्थिति के अनुसार खुद को बदलने की कोशिश करें। समस्याएं जटिल बनती हुई नजर आ रही हैं। भले ही समस्याओं का हल आपकी अपेक्षा के अनुसार न हो, लेकिन सही तरीके से ही समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है। फिलहाल जो अनुभव आपको प्राप्त हो रहे हैं, वह पुराने कर्मों के फल हैं, इस बात का ध्यान रखें।
मकर – PAGE OF PENTACLES
आर्थिक स्थिरता न होने से कोई बड़ा काम करना आपके लिए जरूरी होगा। जिन कामों में आपके द्वारा समझौता किया जा रहा है, उनकी वजह से निराशा हो सकती है। अपनी जीवन शैली सुधारने की कोशिश करें। अपेक्षा के अनुसार साथ न मिलने से अकेलापन महसूस होगा, नकारात्मकता बढ़ सकती है।
कुंभ – SIX OF SWORDS
पारिवारिक जीवन में आ रहे बदलाव का असर आप पर और पार्टनर पर नजर आएगा। व्यक्तिगत जीवन की वजह से करियर में उतार-चढ़ाव हो सकता है। फिलहाल बड़ी जिम्मेदारी स्वीकार न करें। बच्चों के निर्णय आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकते हैं। बच्चों से बात करेंगे तो उनकी बातें समझ आएंगी और चिंता दूर हो सकती है।
मीन – SEVEN OF CUPS
यदि आप व्यक्तिगत जीवन में बदलाव चाहते हैं तो किसी एक ही पहलू पर पूरी तरह से ध्यान दें और उसे सुधारने की कोशिश करें। अधिकतर समस्याएं आपकी सेहत में आ रहे बदलाव के कारण है। शरीर की इम्युनिटी को बनाए रखें। आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और काम पर फोकस बनाए रखें। तब आगे चलकर आर्थिक स्थिति में सुधार होगा

