अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार



सीकर की डीएसटी टीम और नेछवा पुलिस ने बीती देर रात अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 51 अवैध देसी शराब के कार्टन भी बरामद किए गए हैं। आज दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

धोद थाना अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि बीती देर रात डीएसटी टीम के कॉन्स्टेबल विजयपाल ने सूचना दी कि इलाके में अवैध शराब का ट्रांसपोर्टेशन किया जा रहा है। सूचना पर जेवली इलाके में नाकाबंदी की गई। इसी दौरान जयपुर नंबर की एक स्विफ्ट गाड़ी आती हुई दिखाई दी। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें दो युवक बैठे थे। साथ ही 51 कार्टन में व्हाईट लेस वोडका के पड़े थे


CATEGORIES
Share This