अपराधी बेखौफ, दिनदहाड़े दिया लूट को अंजाम


प्रतापनगर स्थित कमला नेहरू नगर प्रथम विस्तार में एक सूने मकान से चोर दिनदहाड़े करीब 10 लाख कीमत के जेवर और 10 हजार की नकदी चुरा ले गए। घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में नकबजन नजर आए

प्रतापनगर थाना पुलिस ने बताया कि कमला नेहरू नगर प्रथम विस्तार निवासी शोभा हर्ष पत्नी अमरेश छंगाणी की तरफ से मामला दर्ज कराया। इसमें बताया कि उनके घर में 17 मई को कोई नहीं था। दोपहर में ताले तोड़कर घुसे बदमाशों ने 5 तोला सोने के चार कड़े, कानों की 12 ग्राम टॉप्स जोड़ी, चांदी के आधा किलो वजनी बर्तन, चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां व 50-75 सिक्कों के साथ 10 हजार की नकदी चोरी कर ले गए।


CATEGORIES
Share This