अनूपगढ़ में किसानों का फूटा गुस्सा


अनूपगढ़ में किसानों का फूटा गुस्सा:बारदाना नहीं मिलने पर समिति के गेट पर जड़ा ताला, तहसीलदार बोले-जल्द पूरी करेंगे मांग

अनूपगढएक घंटा पहले

सरकार के द्वारा सरसों की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है। मगर किसानों को समय पर बारदाना नहीं मिलने पर किसानों को बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आज अनूपगढ़ विधानसभा की रावला मंडी की नई धान मंडी में बारदाना नहीं मिलने से किसान आक्रोशित हो गए और काफी संख्या में किसान एकत्रित होकर क्रय विक्रय सहकारी समिति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए क्रय विक्रय सहकारी समिति कार्यालय पहुंचे और किसानों ने आक्रोशित होकर व्यवस्थापक वेद प्रकाश भादू, कर्मचारी दिनेश पुनिया और शैलेंद्र शेखावत को अंदर कार्यालय में बंद कर क्रय विक्रय सहकारी समिति के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। सूचना मिलने पर तहसीलदार पृथ्वी सिंह मोर्य मौके पर पहुंचे और किसानों से समझाइस की जा रही है।


CATEGORIES
Share This