अजमेर में मिनरल वाटर प्लांट पर छापा










अजमेर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार देर शाम चाचियावास स्थित मिनरल वाटर प्लांट पर छापा मारा। यहां बिना लाइसेंस ही मिनरल वाटर के नाम पर फ्लेवर्ड वाटर की पैकिंग की जा रही थी। टीम काे बीआईएस नंबर के साथ आईएसआई मार्का लिखे रैपर भी मिले हैं, जबकि फर्म ने बीआईएस का लाइसेंस ही नहीं ले रखा है।
प्लांट की फिलर मशीन सीज कर 12 हजार लीटर पानी जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद एफएसएसएआई लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। संचालक काे पाबंद किया गया है कि वह आगामी आदेशों तक फैक्ट्री काे किसी उपयोग में नहीं ले। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील कुमार चोटवानी ने बताया कि सीएमएचओ डॉ. अनुज पिंगोलिया काे सूचना मिली थी कि चाचियावास स्थित के. एंटरप्राइजेज पर मिनरल वाटर के नाम पर मिक्स पानी बेचा जा रहा है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

