अजमेर में बेकाबू कार पुलिया से टकराई


अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना अंतर्गत पुरानी चौपाटी के नजदीक रविवार को अनियंत्रित कार पुलिया से जा टकराई। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली गई। एक्सीडेंट में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस के द्वारा क्रेन की सहायता से कार को साइड में करवा कर यातायात सुचारू किया गया। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस हादसे को लेकर जांच में जुटी है।


CATEGORIES
Share This