26 दिन पहले मौत, अब 12वीं में फर्स्ट क्लास पास










बूंदी जिले के कापरेन कस्बे की रहने वाली गुंजन (17) की 26 दिन पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। गुंजन ने 12वीं की परीक्षा दी थी। गुरुवार को जब 12वीं साइंस मैथ्स का रिजल्ट घोषित हुआ तो गुंजन ने 91 प्रतिशत नंबर से 12वीं क्लास पास की। लेकिन इसकी खुशी जताने के लिए वो इस दुनिया में नहीं है। गुंजन के अच्छे नंबरों से पास होने पर उसके माता-पिता की आंखों से आंसू बह निकले।
गुंजन के माता-पिता ने बताया कि बेटी ने एग्जाम देने के बाद अच्छे नंबरों से पास होने की बाद कही थी। अब रिजल्ट आया है तो वो अच्छे नंबरों से पास हुई है, लेकिन वो तो इस दुनिया में ही नहीं रही। इतना कहते ही वो फफक-फफक कर रोने लगे। गुंजन के गणित में 100 में से 100, केमिस्ट्री में 100 में से 85 और फिजिक्स में 100 में से 92 नंबर आए हैं। रिजल्ट आने के बाद मोहल्ले में सभी लोग गुंजन की इंटेलिजेंसी की तारीफ कर रहे हैं।

