25 मई से गर्मी के सबसे खतरनाक 9 दिन


राजस्थान में इस बार गर्मी का असर कम देखने को मिला। कारण हैं, मार्च से लेकर मई तक बन रहे अलग-अलग वेदर सिस्टम। दो से तीन दिन की गर्मी के बाद अचानक आंधी और बारिश का दौर शुरू होता रहा है।

बार-बार बदल रहे मौसम से इस बार नौतपा को लेकर भी असमंजस की स्थिति बन गई है कि इस बार गर्मी रिकॉर्ड तोड़ेगी या अब तक चले आ रहे मौसम के ट्रेंड में ये नौतपा भी बारिश में धुल जाएगा।

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक इस बार भी नौतपा 25 मई की रात 8.59 बजे शुरू होगा और 2 जून को शाम 6.58 तक जारी रहेगा।

इन नौ दिनों में गर्मी कैसी रहेगी? इस सवाल पर ज्योतिष और साइंटिस्ट दोनों के अलग-अलग मत हैं। ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार दावा किया जा रहा है कि नौतपा आग उगलेगा। वहीं, साइंटिस्ट का कहना है कि इस बार भी नौतपा पहले की तरह इतना असर नहीं दिखाएगा।


CATEGORIES
Share This