22 मई काे आएंगे गडकरी


प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के बीकानेर दाैरे का आधार मजबूत हाे गया है। पीएम के आने से पहले केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 22 मई काे बीकानेर संभाग में रहेंगे। वे जामनगर-लुधियाना ग्रीन कॉरिडोर का निरीक्षण कर रिपाेर्ट तैयार करेंगे कि पीएम काे कब आमंत्रित कर लाेकार्पण कराना है।

गडकरी 22 काे हनुमानगढ़ में कई सड़काें का लाेकार्पण करने के अलावा एक जनसभा संबाेधित करेंगे। दरअसल भारतमाला प्रोजेक्ट का एक बड़ा हिस्सा राजस्थान से होकर निकल रहा है। गुजरात और पंजाब को आपस में जोड़ने वाले इस कॉरिडोर का अधिकांश हिस्सा पूरा हो चुका है। बीकानेर से जोधपुर और सांचौर जाने के लिए भी सड़क तैयार हो गई है। ये आम सड़कों से अलग है।


CATEGORIES
Share This