चोरों ने ढ़ाणी में घुसकर सोने-चांदी के लाखों के आभुषणो पर हाथ साफ किया


चोरों ने ढ़ाणी में घुसकर सोने-चांदी के लाखों के आभुषणो पर हाथ साफ किया

बीकानेर न्यूज़। सोने चांदी के गहने और रूपए चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीकोलायत थाने में मोखा खालसा हाल झझु में रहने वाले भंवरराम जाट ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना रोही झझु में 15 अक्टूबर की रात की है। परिवादी ने बताया कि अज्ञात आरोपी रात के समय में उसकी ढ़ाणी में घुसे। जहां से आरोपित सोने,चांदी के गहनों के साथ 1 लाख 90 हजार रूपए चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This