कोल्ड ड्रिंक के साथ ग्लास के पैसे मांगने पर दुकानदार के साथ मारपीट कर तोड़ी सोने की चेन










बीकानेर शहर के जेएनवी थाना क्षेत्र में दुकानदार द्वारा कोल्ड ड्रिंक व डिस्पोजल के रुपए मांगने पर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना शिवबाड़ी सर्कल के पास की है। परिवादी शिवकरण सारस्वत ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था इसी दौरान एक ग्राहक आया और कोल्ड ड्रिंक व डिस्पोजल ग्लास मांगी जिसके 108 रुपए देने को कहा तो उसने केवल ₹100 ही दिए और ₹8 मांगने पर गलत तरीके से बात कर उसके साथ मारपीट की और गले में पहनी सोने की चेन व रुपए लेकर फरार हो गाया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

