नयाशहर थाना क्षेत्र में चोरो ने व्यास के घर और पास बने मंदिर दोनो जगह किये हाथ साफ,सीसीटीवी में कैद हुए चोर


शहर में चोरिया लगातार बढती जा रही है l आए दिन चोरी की घटना रिपोर्ट हो रही है l सीसीटीवी में फुटेज होने के बाद भी कई चोर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है lआज सामने आए मामले में मंदिर और घर में चोरो ने हाथ साफ़ किए है l

मिली जानकारी के अनुसार नयाशहर थाना क्षेत्र में सेटेलाईट हॉस्पिटल के पास रहने वाले कृष्ण कान्त व्यास पुत्र बजरंग लाल व्यास ने नया शहर थाना में लिखित रिपोर्ट दी है जिसमे बताया कि चुने के भट्टे के पास महादेव मंदिर में कल रात्री चोरो ने प्रवेश कर मंदिर से पूजा के बर्तन और पास ही मेरे घर से लगभग पचपन हजार रूपये चोरी कर ले गए है l व्यास ने बताया कि चोर सीसीटीवी केमरे में कैद है जिनकी फुटेज नयाशहर थाना अधिकारी को दी गई है lअब देखना है कि पुलिस कब इस चोर को सलाखों के पीछे भेजती है l


CATEGORIES
Share This