Rajasthan Weather : मौसम विभाग का अनुमान, इन जिलों में जताई बारिश की संभावना










देश के साथ प्रदेश में भी मॉनसून की विदाई का दौर चल रहा है। इस बीच मौसम विभाग केंद्र ने एक बार फिर कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पश्चिम विक्षोभ के चलते 9 अक्टूबर को राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में हल्की से माध्यम बारिश की संभावना है। वही मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में 9 और 10 अक्टूबर के मध्य शेखावटी और उसके आस पास क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ हल्की और छिटपुट बारिश होने की संभावना जताई है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

