Bikaner:-पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे एक में युवक की मौत,एक गंभीर घायल को 108 की सहायता से पीबीएम पहुँचाया


बीकानेर में लगातार सड़क  हादसे हो रहे है जिसमे लोगो की जान जा रही है। ताज़ा मामला गंगाशहर इलाके का है जहाँ एक ट्रक की टक्कर से एक स्कूटी सवार की मौत हो गयी एक घायल हो गया।  मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह यह हादसा धारणिया पेट्रोल पंप के पास आज सुबह हुआ, देशनोक निवासी दिनेश खत्री और उसका दोस्त रमेश बीकानेर के पवनपुरी स्थित जिम में एक्सरसाइज करने के लिए देशनोक से अपनी स्कूटी से रवाना हुए थे, धारणिया पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में दिनेश खत्री पुत्र रामानन्द निवासी सदर बाजार देशनोक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रमेश पाणेचा पुत्र घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से तुरंत पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।


CATEGORIES
Share This