बीकानेर :अवैध खनन, निकासी और भंडारण के खिलाफ संयुक्त अभियान..


बीकानेर में अवैध खनन, निकासी और भंडारण के खिलाफ संयुक्त अभियान 15 जनवरी से शुरू किया गया है, जिसमें पुलिस, खान, राजस्व और वन विभाग की 8 टीमें मैदान में उतारी गई हैं.

टोल नाकों पर परिवहन विभाग की टीमें तैनात हैं। इसके बावजूद खदानों से बजरी, सिलिका सैंड और जिप्सम के ओवरलोड वाहन निकल रहे हैं। बीकानेर के पांच विभागों की आंखों में धूल झोंकते हुए ये वाहन श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ तक पहुंच रहे हैं। श्रीगंगानगर में अब तक बीकानेर से गए सिलिका के 9 ट्रक-ट्रेलर पकड़े जा चुके हैं. वहीं, इन ट्रेलरों से 12,25,600 रुपये की वसूली की गई है. हनुमानगढ़ में भी सिलिका सैंड से भरे पांच वाहन पकड़े गए जो बीकानेर की खदानों से निकलकर वहां पहुंचे थे। इन वाहनों से 5 लाख कंपाउंड राशि और खनिज रॉयल्टी का 10 गुना 3,63,594 रुपये सहित कुल 8,63,594 रुपये वसूले गए।


CATEGORIES
Share This