ट्रक में लदा तीन करोड़ का मादक पदार्थ जब्त


ब्यावर जिले की जवाजा थाना पुलिस ने एक तस्कर से 1790 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्ट एवं 780 ग्राम अफीम बरामद की है। जिसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से एक ट्रक जब्त किया गया है। तस्कर से मादक पदार्थ के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है।


CATEGORIES
Share This