बारिश ने ​​​​​​​मचाई तबाही:98 मकान ढहाए, 2 की जान ली, गांवों में तेज, शहर में रिमझिम से नुकसान


अब तक पिछले साल से कम बारिश हुई है, लेकिन नुकसान बहुत ज्यादा हुआ है। जिले में 98 कच्चे-पक्के मकान ढह गए और 1016 लोगों को सुरक्षित जगह शरण लेनी पड़ी। बारिश के कारण दो लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है। बीकानेर में पिछले साल 309 एमएम बारिश हुई थी और इस साल अब तक 263 एमएम बारिश हुई है जिसने जमकर तबाही मचाई है।

प्रशासन ने बारिश से हुए नुकसान का प्रारंभिक सर्वे करवाया है। एसडीओ और तहसीलदार के निर्देशन में पटवारियों ने सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की है जिसके मुताबिक बारिश में 98 कच्चे-पक्के मकान ढह गए और 991 लोग बेघर हुए। दो पक्के मकान कोलायत में गिरे। कोलायत में ही 33, छत्तरगढ़ में 62 और बज्जू में एक कच्चा मकान ढह गए


CATEGORIES
Share This