नहीं खुलेंगे बंद लिफाफे:कृषि-वेटरनरी विवि की भर्तियां रद्द, फिर से होंगे आवेदन










आवेदन परीक्षा, इंटरव्यू, नियुक्ति ये प्रक्रिया है। राजस्थान में इसके साथ ही पेपर लीक, घोटाला, मुकदमा और परीक्षा निरस्त भी चल रहा है। हर बार इसका खामियाजा उन युवाओं को उठाना पड़ता है जो बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। ऐसा ही कुछ बीकानेर के वेटरनरी विवि और कृषि विवि में सामने आया। जहां अचानक दोनों विश्वविद्यालयों में भर्तियां निरस्त कर दी गईं। घोटाला जैसा कुछ सामने तो नहीं आया मगर एक शिकायत मात्र ने वेटनरी विवि की भर्तियों को निरस्त करा दिया तो कृषि विवि में नए कुलपति ने आते ही पुरानी भर्तियों को रोक दिया। आवेदक दोनों ही मामलों में ठगे गए महसूस कर रहे हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

