नर्सेज का 2 घंटे कार्य बहिष्कार


नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के आव्हान पर श्री कल्याण अस्पताल में नर्सेज का धरना-प्रदर्शन मंगलवार को 15वें दिन भी जारी रहा। धरने में 15वें दिन नर्सेज ने 2 घंटे सुबह 8 से 10 बजे तक कार्य का बहिष्कार किया और सभी नर्सेज धरने पर आकर बैठ गए। इस दौरान हॉस्पिटल में सिर्फ एमरजेंसी सेवाएं ही चालू रही। नर्सेज ने सरकार की रवैये को नर्सेज के प्रति दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संघर्ष संयोजक सुखवीर गोरा व सीताराम जांगिड़ तथा महिला संघर्ष संयोजिका मनोरमा थपलियाल ने कहा कि नर्सेज की जायज मांगों का जब तक समाधान नहीं होता तब तक राज्य स्तरीय आंदोलन जारी रहेगा। आज नर्सेज ने जिला अस्पताल में कार्य बहिष्कार किया है। 2 अगस्त से जिलेभर के प्राथमिक चिकित्सा केन्द्रों पर सामूहिक विरोध प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही नर्सेज को सामूहिक अवकाश तथा रैली के लिए जयपुर कूच एवं अनिश्चितकालीन अवकाश की राह के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी


CATEGORIES
Share This